औरंगाबाद, फरवरी 10 -- नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ स्थित गौरेश्वर नारायण सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय हरिहरगंज के संस्थापक सह पूर्व प्रधानाध्यापक गौरेश्वर नारायण सिंह की सोलहवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज सचिव पंकज कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति और डॉल्फिन मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध डॉ. रविंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. डॉ. श्रीकांत सिंह, शंभू किशोर मलिक, संजीव सुमन, नरेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सच्चिदानंद सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला पार्षद हरिराम सहित अन्य अतिथियों ने गौरेश्वर बाबू क...