अमरोहा, दिसम्बर 20 -- हसनपुर। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को राजपूत कालोनी में हुआ। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा के बढ़ावे एवं कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया। संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को शत प्रतिशत शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। समाज में वर्तमान समय में अनेक कुरुतियां व्याप्त हैं, जिनमें मृत्यु भोज भी प्रमुख है। हमें इन सभी को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मुख्य भूमिका में रहकर काम करना होगा। संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान विनोद कुमार गौतम, करणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपचंद सिंह, राजकुमार, विशंभर सिंह, दिनेश कुमार, सुरेश सिंह, अमित कुमार, राक...