लखनऊ, फरवरी 22 -- बालिका शिक्षा केवल एक सामाजिक जरूरत नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज के निर्माण की आर्थिक आवश्यकता भी है। यह बात वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सफीना हुसैन ने कही। उन्होंने रविवार को सीआईआई यूपी चैप्टर और यंग इंडियन्स (वाईआई) लखनऊ-कानपुर चैप्टर के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित सीआईआई भवन में एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुनियादी शिक्षा को सशक्त बनाने और शैक्षिक परिणामों में सुधार के लिए सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग जगत और नागरिक समाज के बीच सहयोगात्मक प्रयास ही शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में दीर्घकालिक और सतत प्रभाव सुनिश्चित कर सकते हैं। अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.