सहारनपुर, फरवरी 9 -- बिना मान्यता और नियमों के संचालन के आरोपों में घिरे रामपुर मनिहारान क्षेत्र के उमरी खुर्द स्थित रमेशवती बालिका विद्यालय की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम और सीडीओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में जांच कर आख्या प्रस्तुत करेगी। मामला नवाब चौधरी की शिकायत से शुरू हुआ, उन्होंने विद्यालय पर आरटीई कानून, शासनादेशों और मानकों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे। उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर मनिहारान की जांच में सामने आया कि विद्यालय बिना आवश्यक मान्यता के संचालित हो रहा है और कई बार नोटिस देने के बावजूद प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि विद्यालय के नाम कोई भूमि दर्ज नहीं है। मान्यता के लिए जहां 2.731 हेक्टेयर भ...