लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर परिसर में बुधवार को गणित प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने गणित के विभिन्न जटिल विषयों को बेहद सरल और आकर्षक मॉडल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें मुख्य रूप से भिन्न, क्षेत्रफल एवं परिमाप, पाइथागोरस प्रमेय, एलसीएम-एचसीएफ, आंकड़ा प्रबंधन, ज्यामितीय आकृतियां और संख्या पद्धति पर आधारित प्रोजेक्ट शामिल थे। छात्राओं ने न केवल मॉडल बनाए, बल्कि स्टॉल पर आने वाले शिक्षकों और आगंतुकों को उनकी कार्यप्रणाली और दैनिक जीवन में गणित के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। कार्यक्रम का आयोजन प्राचा...