मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। केपीएस स्कूल में चल रही दो दिवसीय अंतर विद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मैच खेले गए। जिसमें खिलाडियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बालिका वर्ग में मेजबान केपीएस और बालक वर्ग में सेंट मैरी अगवानपुर ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बालिका वर्ग फाइनल में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट मैरी सिविल लाइंस विद्यालय को पराजित कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन सर्विस, सटीक स्मैश और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सेंट मैरी विद्यालय द्वितीय रहा, जबकि तृतीय स्थान ग्रीनमिडोज विद्यालय ने प्राप्त किया। बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट मैरी अगवानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरएसडी एकेडमी द्वितीय और स...