बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग समेकित शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम बिजनौर में किया गया। 50 मीटर बालिका दौड में इल्मा, सक्षम, आफिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान रहे। नेहरू स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बुके देकर स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया।ट्राई साइकिल दौड में विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने खेल गायन रंगोली, चित्रकला, रहमान्शी, कुर्सी दौड, छड...