लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित खगौर मैदान में लखीसराय जिला फुटबॉल संगठन द्वारा आयोजित चार दिवसीय बालिका लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। तीसरे दिन की शुरुआत लीग मैचों से हुई। पहला मुकाबला उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा और गोविंद भविष्य भारती के बीच खेला गया, जिसमें नरोत्तमपुर कजरा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय लखीसराय और डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय आमने-सामने थे, जहां डीएवी पब्लिक स्कूल ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की। तीसरा मैच कस्तूरबा गांधी विद्यालय हलसी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.