रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की हरातू पंचायत के महुआटुंगरी में फिट इंडिया के तहत शनिवार को खेल मंत्रालय ने बालिका वर्ग की कबड्डी, फुटबॉल और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि अनगड़ा पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, विशिष्ट अतिथि भाजपा के मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया मौजूद थे। बालिका फुटबॉल में विजेता टीम पांचा को मुख्य अतिथि अनुराधा मुंडा ने 5,000 रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम बारीडीह को 3,000 रुपये और ट्रॉफी, कबड्डी की विजेता टीम महुवाटुंगरी (बी) को 3,000 रुपये ट्रॉफी और उप विजेता ग्रुप ए महुआटुंगरी(ए) को 2,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। फुटबॉल और कबड्डी में चार-चार टीमों ने भाग लिया था। मौके पर ग्राम प्रधान शिवधर रजवार, नागेश्वर महतो और खेल विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.