मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टींकू कुमार कसेरा ने कहा कि यह योजना बिहार सरकार और शिक्षा विभाग की दूरदर्शी और प्रभावशाली पहल है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को 25 हजार रुपए की सीधी सहायता का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। ग्रामीण, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.