बलरामपुर, फरवरी 19 -- बलरामपुर संवाददाता। "शिक्षित बेटी, सशक्त राष्ट्र" के संकल्प को साकार करते हुए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। डीएम विपिन कुमार जैन के निर्देशन में अंडर-14 बालिका प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट जिले की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। डीएम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का विकास करना भी है। लीग में परिषदीय विद्यालयों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा निजी स्कूलों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन तीनों तहसीलों में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। तुलसीपुर में 21 फरवरी को आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.