बलरामपुर, फरवरी 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। जिले की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बालिका प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में अंडर-14 बालिकाओं के क्रिकेट टीम का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को अंडर-14 में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला समन्वयक अभिषेक पांडे के अनुसार जिले भर से कुल 16 टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें सरकारी एवं निजी विद्यालयों की छात्राएं शामिल होंगी। प्रतियोगिता पहले तहसील स्तर पर और फिर जिला स्तरीय मुकाबलों के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.