देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून। देहरादून के केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन के 30 से अधिक बच्चों ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ रविवार को वसंतोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य बच्चों के अभिभावक के साथ-साथ उनकी गाइड की भूमिका में भी नजर आईं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार को बालिका निकेतन के बच्चों के साथ राजभवन पहुंचीं। यह बालिका निकेतन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ही संचालित किया जाता है। इस मौके पर रेखा आर्या ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे ही इन बच्चों की अभिभावक हैं, इसलिए रविवार को इन बच्चों को वसंतोत्सव का भ्रमण कराया गया और इनकी पिकनिक कराई। मंत्री ने कहा कि जिस तरह आम लोग भारी संख्या में वसंतोत्सव में आ रहे हैं, वह इस कार्यक्रम की लोकप्रियता को दिखाता है। मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.