मेरठ, दिसम्बर 24 -- दौराला। रामकृष्ण इंटर कॉलेज बडकली में संस्थापक स्व. सोहन लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। बालिका जूनियर वर्ग की खो-खो में सुभाष ग्रुप ने भगत सिंह ग्रुप को और राजगुरु ग्रुप ने सुखदेव ग्रुप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सुभाष ग्रुप ने राजगुरु ग्रुप को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालिका सीनियर वर्ग की खो-खो के फाइनल में सुखदेव ग्रुप ने राजगुरु ग्रुप को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.