मैनपुरी, नवम्बर 13 -- औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में छत पर खेल रही चार वर्षीय बालिका नीचे गिर गई। ईंट के खड़ंजा पर बालिका गिरी तो वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्राम नगला देवपुर निवासी संदीप कुमार की चार वर्षीय पुत्री छुटकी गुरुवार की शाम चार बजे घर की छत पर खेल रही थी। तभी अचानक वह छत से नीचे खड़ंजे पर आ गिरी। जिससे छुटकी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...