मथुरा, जनवरी 29 -- थाना राया पुलिस ने पॉक्सो और बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गांव सरुपा के समीप रेलवे फाटक के समीप से बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राया रवि भूषण शर्मा ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम ने पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को सरुपा रेलवे फाटक राया के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...