मैनपुरी, दिसम्बर 6 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार आज सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। मैदान को समतल करने और पिच बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सेंट मेरीज स्कूल, स्टेडियम, कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज और मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टेडियम और कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज की टीम के मध्य खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में शिक्षिका निर्मला धूसिया स्मृति प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्...