आजमगढ़, फरवरी 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। सात वर्षीया मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी किशोर को दस वर्ष के सश्रम कारावास के साथ ही दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सोमवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 अप्रैल 2019 को दिन में 11 बजे सात वर्षीया बालिका बकरी चराने गई थी। तभी एक नाबालिग किशोर पीड़िता को बहला फुसला कर ट्यूबबेल में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा और दौलत यादव ने कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी किशोर क...