आजमगढ़, जून 22 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की शनिवार की रात में देवरिया गांव के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। मेंहनगर थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी देवरिया गांव की तरफ से गहुनी जाने वाली रोड पर पैदल जा रहा है। वह कहीं फरार होने के फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति राजधरपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह सड़क के बाई तरफ खेत में जाने लगा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.