रामपुर, जनवरी 8 -- डीएम की ओर से चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से जरूरतमंद परिवार के लिए 1.25 लाख रुपये की मदद की गई। यह मदद परिवार में बच्ची के गंभीर रोग से ग्रसित होने पर उसके उपचार की व्यवस्था के लिए की गई है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तहसील मिलक के गांव अस्दुलापुर निवासी चांदनी गुप्ता पत्नी सौरभ गुप्ता अपनी पुत्री को साथ लेकर डीएम के सामने उपस्थित हुईं। उन्होंने अपनी पुत्री धुरवी गुप्ता(आयु नौ वर्ष) की गंभीर स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया। उनकी पुत्री बचपन से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित है। पूर्व में बालिका का ऑपरेशन मेडीएशिया हॉस्पिटल मुरादाबाद में कराया गया था, जो सफल नहीं हो सका। पुनः उपचार/ऑपरेशन के लिए अस्पताल द्वारा लगभग 1.25 लाख रुपये का अनुमानित व्यय बताया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.