अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से पांच दिन पूर्व अपहृत बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बालिका को करीमपट्टी निवासी राजन पुत्र सुग्रीम बहला फुसलाकर भगा ले गया था। घटना के दूसरे दिन अपहृता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। शुक्रवार को प्रात: लगभग 8 बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रितेश पांडेय, उपनिरीक्षक सुषमा मौर्या, महिला सिपाही रश्मि व कुमकुम, विवेचक उपनिरीक्षक मुनि मनरंजन दूबे, हमराही सिपाही विशाल यादव व अमित यादव ने उतरेथू मोड़ जनपदीय बार्डर से राजन को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह बाहर भागने की फिराक में परिवहन साधन के लिए खड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृता को एक दिन पूर्व ही बरामद कर लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस...