आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली की पुलिस ने चेवार पूरब मुसऊपुर गांव में बालिका की हुई संदिग्ध मौत की घटना में युवती को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एक माह बाद कब्र से निकाल कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। देवगांव कोतवाली की पुलिस ने चेवार पूरब मुसऊपुर गांव में 13 दिसंबर को तीन वर्षीया बालिका की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी थी। उसका शव पशुशाला में मिला था, जहां पर भैंस बांधी जाती है। परिजन आशंका व्यक्त किए कि भैंस के खुर से कुचल कर बालिका की मौत हो गयी होगी। बिना पोस्टमार्टम के परिजन शव को दफन कर दिए थे। बालिका की मां रिबिका पत्नी गुलाबचंद ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका व्यक्त की। एसएसपी से मिलन कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर देवगांव कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को श...