सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी। जिले में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत जिला राज्य एकलव्य बालिका कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र शुभारंभ 15 दिसंबर से किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कमला गर्ल्स हाईस्कूल को एकलव्य राज्य आवासीय बालिका कबड्डी खेल प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। विभाग द्वारा राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता से चयनित 23 बालिकाओं को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाना है। इन बालिकाओं का आवासन व पढ़ाई की व्यवस्था आवासीय व्यवस्था के तहत कमला गर्ल्स हाईस्कूल में रहेगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र शंकरण ने इसकी सूचना डीएम समेत डीईओ, जिला खेल अधिकारी व संबंधित केन्द्र वाले स्कूल के प्राचार्य को दी है। विभाग ने कहा है प्रथम चरण में सीतामढ़ी समेत राज्य के विभिन्न 15 जिलों में विभिन्न खेलों क...