पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- बेरीनाग। नगर के अटल उत्कृष्ट रांइ‌का खेल मैदान में आज से दो दिवसीय अन्तरराज्यीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होगा। एकेएफआई फेडरेशन के सचिव शुभम भट्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया व नागदेव महोत्सव समिति के ओर से किया जा रहा है। बताया कि पांच दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी टीमें प्रतिभाग करेंगी। भट्ट ने कहा कि विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जायेगी। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था आयोजक मंडल की ओर से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...