भागलपुर, जून 23 -- रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदकिशोर सिंह भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय भोलसर में पांच दिनों के अंदर दो बार हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों, शिक्षा प्रेमियों, स्कूल के छात्राओं, शिक्षकों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है। यह स्कूल त्रिमुहान एकचारी महगामा पथ के किनारे है। अज्ञात चोर चारदीवारी फांद के परिसर में प्रवेश किए और कमरे का ताला तोड़कर साउंड बॉक्स, बेव कैमरा, सीपीयू, टेबुल, पंखा चुरा ले गए। प्रयोगशाला का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया है। विद्यालय के वरीय शिक्षक अनुपलाल सिंह ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके पूर्व गत 17 जून की रात में भी अज्ञात चोर विद्युत वायरिंग तोड़कर तांबे का तार एवं मैन्युअल सैनेट्री नेपकिन डीसट्रायर मशीन उखाड़कर चुरा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.