रांची, अगस्त 9 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय खलारी में शनिवार को विश्व वुशु दिवस के मौके पर चतरा जिला वुशु संघ के द्वारा वुशु खेल का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय पदक विजेता अविनाश गंझू और विशाल गंझू ने विशेष रूप से चीनी योग की प्रस्तुति दी और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। वहीं वुशु खिलाड़ी शिवम उरांव, भास्कर ठाकुर, पिंटू महतो, विक्रम गंझू, तन्नू कुमारी, प्राची कुमारी, सुमो कुमारी, नरेंद्र कश्यप, श्रुति कुमारी, विद्या चौहान, वरुण कुमार के द्वारा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। मौके पर वुशु संघ के सचिव रजी अहमद, विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.