मेरठ, दिसम्बर 2 -- शास्त्रीनगर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं से शिक्षक ने अश्लीलता कर दी। परिजनों ने जानकारी पर नौचंदी थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस, आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह ने बताया जयदेवी नगर निवासी प्रदीप निजी स्कूल में शिक्षक हैं। आरोप है शिक्षक कुछ दिनों से बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शनिवार को दो बच्चियों ने शिक्षक की हरकतों के बारे में अभिभावकों को बताया। सूचना मिलते ही अभिभावक उसी समय स्कूल पहुंचे, लेकिन शिक्षक वहां से जा चुका था। सोमवार को दोनों बालिकाओं के अभिभावक दोबारा स्कूल पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ हंगामा कर दिया। मामले को तूल पकड़ते देख शिक्षक स्कूल से फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पु...