महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले में महिला सशक्तिकरण दौड़ रन फॉर इम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने मऊपाकड़ चौराहा पर रन फार इम्पावरमेंट को हरी झंडी दिखाया। बालिकाओं में सुरक्षा व सम्मान की भावना जागृत करने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 का शुभारंभ 20 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से किया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.