चंदौली, नवम्बर 10 -- चंदौली। मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत रविवार को सभी थानों पर बने मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विभिन्न जगहों पर चौपाल लगाकर जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। साथ ही, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों से संबंधित कानून के बारे में बताया गया। वहीं वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.