लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- मढ़िया घाट। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मैगलगंज क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान कर रहे खेल प्रशिक्षक प्रदीप पांडेय द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखा कर सकुशल प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त बालिकाओं को विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान राम दास यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...