मऊ, फरवरी 14 -- मऊ। बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नंबर 181,1090, 1076, 112, 1930 की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर अर्चना राय, राखी राय, तृप्ति राय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं और बालिकाएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...