नैनीताल, दिसम्बर 9 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने सुयालबाड़ी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत मंगलवार को बालिकाओं के असुरक्षित स्थानों के संवेदीकरण एवं स्वस्थ बेटी उज्ज्वल भविष्य विषय पर कार्यशाला हुई। स्वास्थ्य विभाग की महिला मेडिकल ऑफिसर डॉ. कविता जोशी ने किशोरियों को मेनस्ट्रुअल हाइजीन, एनीमिया, गर्भाशय कैंसर, पौष्टिक आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से नन्दा गौरा योजना, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारियां दी गईं और बालिकाओं को इनका लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य मनोज गैड़ा ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज की आधारशिला है। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह उन्मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.