लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अहमदनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हैदराबाद थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतपाल सिंह राठौड़ एवं महिला उप निरीक्षक महादेवी ने बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया। अधिकारियों ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम, नशा उन्मूलन और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में वे तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, चाइल्डलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा दमकल सेवा 101 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.