गोंडा, दिसम्बर 10 -- करनैलगंज। कोतवाली की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कोचा कासिमपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में टीम ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा और साइबर जागरूकता से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...