पौड़ी, दिसम्बर 13 -- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों की विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी देतेह हुए बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया। कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ प्रदीप नेगी ने छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करना चाहिए, जिससे वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें। सुशील कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का ल...