बागपत, जून 6 -- दाहा में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में पांचवे दिन गुरुवार को बालिकाओं को बौद्धिक सत्र में डा.शिव पूजन विद्यालंकार ने बताया कि शिक्षा के बिना राष्ट्र उन्नति नहीं कर पाएगा। शिक्षित समाज ही उन्नति की राह पर तेजी से दौड़ता है। बौद्धिक सत्र के बाद मुख्य शिक्षक कृष्णपाल आर्य के नेतृत्व में शिक्षिका ऋतु आर्या,खुशी आर्या,शगुन आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ निरोधम,जूडो कराटे का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर ब्रह्मपाल आर्य, यतेंद्र आर्य, रिपुदमन सिंह आर्य, मनोज आर्य, तेजपाल आर्य, ब्रजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...