बिहारशरीफ, मार्च 6 -- हरनौत, निज संवाददाता प्रखण्ड के आदर्श मध्य विद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा छात्रों के बीच में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केवीके की वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा कुमारी, उद्यान विभाग की वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी, प्लांट एंड पैथोलॉजी विभाग की वैज्ञानिक डॉ. आरती कुमारी, तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजु कुमारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा कुमारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, साथ ही सुरक्षा और संरक्षण के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किए गए हैं। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन सेवा 112 के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.