मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- पड़री। ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच के सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता संवर्धन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि जब बालिकाएं शिक्षित होंगी तभी देश शिक्षित होगा और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति, बालिकाओं के नामांकन, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रगति के पंख, अरमान मॉड्यूल और वीरांगना पोर्टल के माध्यम से जीवन कौशल विकासित करने के लिए छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षक, राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत नीतू यादव एवं रचना पाठक ने मीना मंच के गठन, पावर एंजेल के चयन, पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण से संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.