जहानाबाद, फरवरी 13 -- कुर्था, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धमौल तथा मध्य विद्यालय कुर्था परिसर में लगाया गया, जहां छात्राओं की एनीमिया सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। शिविर में डॉक्टर रमेश प्रसाद सिंह एवं डॉक्टर शाहिद हसन ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। वहीं फार्मासिस्ट दिलीप कुमार, स्वास्थ्य कर्मी राज किशोर कुमार तथा लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार ने जांच कार्य में सहयोग किया। कुल 142 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन स्तर की विशेष रूप से जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने बताया कि किशोरियों में एनीमिया की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमित स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.