शामली, जनवरी 31 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती एवं कक्षा 12 की बालिकाओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार द्वारा संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि वे महान संत, समाज सुधारक और समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास के अनुसार ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग अच्छे कर्म और सच्चे धर्म से होकर जाता है। प्रबंधक डॉ. रवि बंसल एवं प्रबंध समिति के सदस्य चंद्रदेव व सुमीत गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रबंधक डॉ. रवि बंसल ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं चंद्रदेव ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.