पौड़ी, दिसम्बर 16 -- विद्या भारती योजना के तहत सप्त शक्ति समागम को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पौड़ी में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता जीजीआईसी पाबौ में तैनात रसायन प्रवक्ता वंदना बहुगुणा ने कहा कि समाज में प्राचीन समय से ही महिलाओ को उच्च स्थान प्राप्त है। वहीं मुख्य वक्ता उद्यान पर्यवेक्षक प्रियंका जोशी ने कहा कि परिवार में मां पहली शिक्षिका होती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के प्रति बहुत जागरूकत होनी की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रसन्ना डोभाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही है महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया अतिथियों ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मौजूद मातृशक्ति को पंच परिवर्तन जिसमें सामाजिक ...