हापुड़, फरवरी 20 -- लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय डायट परिसर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें बालिकाओं की आंखों की जांच कर उन्हें टिप्स दिए गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा विद्यालय की बालिकाओं की आंखों की विस्तृत जांच की गई। उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. श्रुति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है। जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो सके। क्लब की सचिव शालू ग्रोवर ने कहा कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और आगे भी ऐसे जनहित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। क्लब की कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब हापुड़ गौरव एवं डॉ...