हरदोई, फरवरी 1 -- मल्लावां। मिशन शक्ति अभियान के तहत मल्लावां में मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में बालिकाओं, महिलाओं और बहुओं के लिए जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति टीम की प्रभारी एवं एंटी रोमियो प्रभारी महिला उप निरीक्षक नेहा त्यागी ने किया। मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। गुड टच और बैड टच के विषय पर बच्चों और महिलाओं को सावधानी व सुरक्षा के उपाय समझाए गए। महिला आरक्षी ज्योति शुक्ला और रुक्मणी तिवारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...