बक्सर, अक्टूबर 11 -- युवा के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को किसी से कमजोर नहीं समझना चाहिए। बल्कि हर क्षेत्र में वह अपना परचम लहरा रही है। यदि कोई भी उन्हें परेशान करता है। तो उसे दबना नहीं है। बल्कि उसका विरोध करना है। पुलिस और कानून की सहायता लेती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अधिकृत पैनल अधिवक्ता रेणू रणविजय ओझा व पीएलवी रुकैया, अखिलेश मंडल, मंगल सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह सहित मौजूद थे। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में साजिद खान, कामतानाथ तिवारी, राजीव कुमार,अनन्या कुमारी, मुन्ना...