शामली, अप्रैल 17 -- नगर में होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के लिए नगर में अखण्ड ज्योति के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकडों लोग मौजूद रहे। नगर में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति रजि के द्वारा इस वर्ष 21 वीं भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते मंदिर समिति के पदाधिकारी बुधवार को श्रीबाला जी धाम मुजफ्फरनगर से ज्योत को लेकर नगर में पहुंचे। ज्योत के नगर में पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकडों श्रद्वालुओं ने नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित मनकामेश्वर मंदिर से ज्योत को शोभायात्रा को नगर की परिक्रमा कराकर नगर के मौहल्ला कानूनगोयान स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्थापित किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण गर्ग ने बताया कि गुरुवार को प्रातः मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ बैठेगा तथा शुक्रवार को राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.