पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। श्री बालाजी दरबार के 37वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दरबार सजाया गया। केक काट कर भजन कीर्तन किया गया। साथ ही सेवा भाव में लगे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सुंदर झांकी स्वरूपों के बीच भजन भेंट प्रस्तुत की गई। इस मौके पर महंत अमोल वशिष्ठ, सागर, श्रवण तिवारी समेत शिखा वशिष्ठ, गौरव शर्मा, विजय शर्मा, संजीव शुक्ला, अंकित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अशोक चौहान, राम सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...