रांची, जुलाई 31 -- रांची, संवाददाता। नालसा द्वारा संचालित 'साथी अभियान के अंतर्गत रांची स्थित बालाश्रय बालगृह के 8 बच्चों का आधार पंजीकरण किया गया। यह कार्य गुरुवार को झालसा के निर्देश और डालसा रांची के अध्यक्ष-सह-न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्य में समीर की टीम और पीएलवी बरखा कुजूर ने सहयोग किया। डालसा सचिव ने बताया कि 'साथी अभियान का उद्देश्य बेसहारा, निराश्रित और आश्रयविहीन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक विधिक एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधार पंजीकरण के माध्यम से बच्चों को पहचान दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.