हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। उत्तर रेलवे द्वारा बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार नया समय परिवर्तन आगामी 30 जनवरी से प्रभावी माना जाएगा। हालांकि वर्तमान में यह ट्रेन 1 मार्च तक निरस्त चल रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अप दिशा में चलने वाली इस ट्रेन को अब पहले की तुलना में 15 मिनट पहले संचालित किया जाएगा। अब तक बालामऊ जंक्शन से बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन का प्रस्थान समय शाम 6 बजकर 25 मिनट था, लेकिन संशोधित समय सारिणी के अनुसार अब यह ट्रेन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। समय परिवर्तन का असर मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर भी पड़ेगा। पहले यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजकर 5 मिनट पर पहुंचती थी, जबकि अब संशोधित समय के अनुसार ट्रेन श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.