जमुई, फरवरी 24 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीह डैम के समीप सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से लगभग 40 लीटर देशी शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव के पितांबर यादव का पुत्र रविश यादव के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बालाडीह डैम के पास छापेमारी की गई। जहां आरोपी शराब लेकर जा रहा था। तलाशी के क्रम में उसके पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर सिकंदरा थाना लाया और बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे क...