मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीन पोखरिया स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्री रामनाम धुन अष्टयाम महायज्ञ से हो गया। आचार्य उपेंद्र मिश्रा द्वारा गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, खास मातृक का पूजन तथा राम दरबार, शिव परिवार व बालाजी सरकार की पूजी की गई। सभी देवताओं का शृंगार किया गया। इसके बाद 24 घंटे का रामधुन शुरू हुआ। शाम में मोहल्ला वासियों द्वारा महाआरती तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक सुनील ठाकुर ने कहा कि रविवार को भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने शहरवासियों से अनुरोध किया कि इसबार रामनवमी महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म पर उनकी जीवनी से सीख लेते हुए मनाना चाहिए। आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.